पौड़ी। मुख्यालय में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध जताया। राजकीय शिक्षक संघ व प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी के के आह्वान पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया। संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि शिक्षक शहीदों को एक दिन का वेतन देंगे। वहीं अंबेडर मूर्ति स्थल पर प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति पौड़ी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, राजकुमार पोरी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु खुगशाल, सुमनलता ध्यानी, अजय पांडे, हेमलता भट्ट, सीताराम पोखरियाल, लक्ष्मण सिंह रावत, कमलेश मिश्रा, दीपक रावत, जसपाल सिंह रावत, त्रिलोक चौहान, समिति के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह टम्टा, रामपाल कोली, महावीर अणेथी, सुरेंद्र सिंह पथिक आदि शामिल रहे।