फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से पहाड़ नहीं चढ़ी निगम की बस, जनता बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली से पोखड़ा के लिए चलने वाली बस का पिछले दो सप्ताह से संचालन बंद है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी के मुताबिक दिल्ली-कोटद्वार-सतपुली-चौबट्टाखाल-पोखड़ा मार्ग पर पूर्व में निगम की दो बसें चला करती थीं, लेकिन अब एकमात्र बस का संचालन भी पिछले दो सप्ताह से ठप है। बस के पहाड़ न चढ़ने से क्षेत्र की जनता बेहाल है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर जोशी ने कहा कि वर्ष 2015-16 में दिल्ली-कोटद्वार-सतपुली-चौबट्टाखाल-पोखड़ा मार्ग पर उत्तराखंड निगम की दो बसों का संचालन होता था। एक साल पहले एक बस का संचालन बंद कर दिया गया, जबकि एकमात्र बस का संचालन भी पिछले दो सप्ताह से बंद है। यह बस सुबह आठ बजे दिल्ली से पोखड़ा पहुंचती थी, जो एक घंटे बाद वापस पोखड़ा से दिल्ली जाती थी। अब एकमात्र बस का संचालन भी बंद होने से लोगों को प्राइवेट टैक्सी, मैक्सी पर निर्भर होना पड़ रहा है।

इस रूट पर बस सेवा क्यों बंद है, इस बारे में पता करवा रहा हूं। समस्या का समाधान कराया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। -दीपक जैन, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें