फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के दौरान अब नहीं भाग सकेंगे कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जेल से कैदियों को अदालत में पेशी के लिए लाए जाने के दौरान कई बार इनके भागने का खतरा बना रहता है, लेकिन पुलिस को अब जल्द ही इससे निजात मिलने वाली है। वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिए जिला जेल से ही इनकी पेशी की तैयारी है।
विज्ञापन

जेलों से कैदियों को अदालत में पेशी के लिए लाए जाने के दौरान पुलिस को विशेष चौकसी बरतनी पड़ती है। इस दौरान कई बार कैदियों के भागने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा किसी अन्य घटना की भी संभावना बनी रहती है, लेकिन अब कुछ संगीन मामलों के आरोपी बंदियों एवं सजा काट रहे अपराधियों को कोर्ट में पेशी पर लाने के बजाय इनकी जिला जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी की तैयारी की जा रही है। जिलाधिकारी सुशील कुमार के मुताबिक कुछ मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कैदियों की पेशी की जाएगी। रिमांड आदि के मामलों में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बंदियों को पेश किया जाएगा।
---------------
अदालतों में ई-कोर्ट के तहत हो रहे ये काम
देश की विभिन्न अदालतों में ई-कोर्ट के तहत यह सब किया जा रहा है। जिन अदालतों में यह सुविधा है, वहां चलने वाले मुकदमों के बारे में कोई भी व्यक्ति कहीं से भी किसी केस के बारे में जान सकता है। इसके अलावा एसएमएस के जरिए वह केस की अगली तारीख का भी पता लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें