पौड़ी। इडवालस्यूं, गढ़वाल इलेवन और एजूकेशन की टीम ने खेलो इंडिया के तहत आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह पक्की कर ली है।
कंडोलिया मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहला मैच इडवालस्यूं सेकेंड और पौड़ी गांव के बीच खेला गया जिसमें इडवालस्यूं ने 5-0 के अंतर से मैच जीता। नितिन ने दो जबकि अमित, आशुष और सचिन ने एक-एक गोल किए। दूसरा मैच गढ़वाल इलेवन और मरोड़ा के बीच खेला गया। गढ़वाल इलेवन ने एकतरफा अंतर से 7-0 से मैच जीता। मोहित ने तीन, अमर, नीरज, गिरीश और अनीश ने एक-एक गोल किए। तीसरा मैच पीडब्ल्यूडी और एजूकेशन के बीच खेला गया। निर्धारितह समय तक दोनों टीमों की तरफ से एक-एक गोल हुए। पीडब्ल्यूडी की ओर से नीरज और एजूकेशन की तरफ से राजेश ने गोल किए। मैच का परिणाम टाई ब्रेकर में पेनाल्टी शूट आउट से हुआ जिसमें एजूकेशन की टीम ने 4-3 से मैच अपने नाम किया।