फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कोली ने मोहल्लों में जाकर सुनी जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। विधायक मुकेश कोली ने तीन दिवसीय मोहल्ला बैठक कार्यक्रम के पहले दिन अपर बाजार, अस्पताल, पावर हाउस, एमआईसी आदि मोहल्लों में बैठक कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं का अपने स्तर से हरसंभव समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बैठकों में लोगों ने खस्ताहाल नालियों, संपर्क मार्ग, बिजली के पोल, घरों में पानी का घुसना, दूषित पानी, बीपीएल कार्ड न बन पाना, नगर क्षेत्र में पार्किंग, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होना आदि समस्याएं उठाईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समस्याओं के समाधान को कहा। इस दौरान विधायक ने पार्किंग व्यवस्था के लिए डीएवी स्कूल के पास 10 लाख की लागत से पार्किंग स्थल बनाने की घोषणा की। इससे पहले विधायक मुकेश कोली कार दुर्घटना में काल का ग्रास बने पौड़ी के युवकों के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। विधायक ने पूर्व जिला मंत्री भारत सिंह रावत की आकस्मिक मौत पर उनके घर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक जगत किशोर बड़थ्वाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विमल वर्मा, गणेश नेगी, दलवीर नेगी, क्रांति किशोर, सुषमा रावत, हेमंती गुर्साइं, माधुरी थपलियाल, विंदेश्वरी देवी, कमला रावत, गुड्डी देवी, जितेंद्र जोशी और अरविंद रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें