फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलिंग मशीन का उपयोग न करने पर मदिरा की दुकानों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी में शराब की दुकानों में बिलिंग मशीनें तो लगीं, लेकिन अभी तक मशीनों से एक भी बिल नहीं काटा गया। जिलाधिकारी सुशील कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जिले की 34 शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बिलिंग मशीन चालू न किए जाने पर प्रत्येक दुकान का चालान किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने आबकारी विभाग को जिले में ओवर रेटिंग रोकने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम के निर्देशों पर जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने जिले की 34 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि शराब की दुकानों के संचालक बिलिंग मशीन का उपयोग नहीं कर रहे हैं। सबसे अधिक पौड़ी की दुकान की शिकायत दर्ज हुई। बताया गया कि इस दुकान में ओवर रेट पर लगातार शराब बेची जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभाशंकर मिश्रा ने बताया कि दुकानों में बिलिंग मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। विभाग ने दुकानों के पांच-पांच हजार के चालान काटने के साथ ही सख्त हिदायत दी है कि बिल देकर ही शराब बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें