फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजीविका परियोजना को लेकर सदस्यों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। बीडीसी बैठक कल्जीखाल में आजीविका परियोजना में करीब डेढ़ करोड़ के घपले का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने जमकर हंगामा काटा। सदन में आजीविका परियोजना की उच्च स्तरीय जांच को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख महेंद्र राणा की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक हुई। बैठक के शुरुआत में ही सदस्यों ने आजीविका परियोजना को लेकर जमकर हंगामा काटा। ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आजीविका पर सवाल उठाते हुए कहा कि समूह गठन व गोष्ठियों के नाम पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। अधिकतर गोष्ठियां गांव में ही की गईं और मुश्किल से अभी दो से तीन लाख का खर्च हुआ होगा, लेकिन दर्शाया डेढ़ करोड़ जा रहा है। सदस्यों के हंगामे के बाद आजीविका परियोजनाओं की उच्च स्तरीय जांच का प्रस्ताव पारित किया गया। लोक निर्माण विभाग व ऊर्जा निगम की भी बैठक में जमकर खिंचाई की गई। सदस्यों ने कहा कि बीडीसी में दर्ज समस्याओं का विभाग निस्तारण ही नहीं कर रहे हैं। प्रमुख महेंद्र राणा ने कहा कि यदि विभाग कार्रवाई नहीं करते तो इस बारे में शासन को पत्र भेजा जाएगा। इसके अलावा सदन में भी विभाग के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। बैठक में प्राथमिक विद्यालय बिलखेत में शिक्षिका व संकुल प्रभारी की आपसी लड़ाई पर शोर हुआ। प्रमुख ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने 18 गरीब परिवार की बेटियों को 2500 रुपये के चेक वितरित किए। इसके अलावा स्थानीय न्यू हॉक एकेडमी स्कूलों को गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए 52 हजार का चेक दिया। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र कुमार, महेश कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, अंजू देवी, सुखदेव सिंह व संजय पटवाल आदि ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें