पौड़ी। खुले में शौच से आजादी सप्ताह के तहत राइंका पौड़ी में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे ने दीप जलाकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों व अध्यापकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस मौके पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पारस रावत प्रथम रहे।
राइंका पौड़ी नगर में स्वजल परियोजना के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, एवं विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पारस रावत प्रथम, सुभान अली द्वितीय व मोहित तृतीय स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने स्वच्छता का संदेश दिया। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि डीएम सुशील कुमार ने कहा कि जिला खुले में शौच मुक्त हो चुका है। डीएम ने बताया कि गांव-गांव व घर-घर को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य है। गोष्ठी में सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे ने स्कूल के छात्रों व शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी एके त्रिपाठी, डीपीआरओ एमएम खान, प्रधानाचार्य विमल चंद्र बहुगुणा, प्रमोद कुमार, सुलेखा पोखरियाल व अजय शैली आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। दूूसरी ओर वन विभाग ने पौड़ी के ग्राम थापली में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव के रास्तों पर झाड़ी काटी गई और रास्तों पर फैली गंदगी साफ की गई। ग्रामवासियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने गांव को स्वच्छ रखेंगे। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी, ग्राम प्रधान मोहन सिंह, अनीश कुमार सैनी, नरोत्तम प्रसाद, जगपाल सिंह, विनोद सिंह, बबीता डोभाल, भूपेंद्र कुमार व सतीश कुुमार आदि मौजूद रहे।