फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 शिक्षकों का हुआ चयन, संस्थान को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी को 39 शिक्षक मिल गए हैं। इनमें तीन प्रोफेसर, पांच एसोसिएट प्रोफेसर व 31 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। चयनित 15 शिक्षकों ने ज्वाइनिंग दे दी है।
विज्ञापन

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी की ओर से सितंबर 2018 को शिक्षकों के चयन को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर तीन फरवरी 2019 को लिखति परीक्षा का आयोजन किया था। असिस्टेंट, एसोसिएट व प्रोफेसर के पदों पर 5, 6 व 7 फरवरी को साक्षात्कार लिए गए थे। इसके बाद संस्थान प्रशासन ने शिक्षक चयन रिपोर्ट बीओजी (बोर्ड आफ गवर्नेंस) को सौंप दी थी। बीओजी ने रिपोर्ट को स्वीकृति प्रदान करते हुए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। चयनित शिक्षकों में सिविल इंजीनियरिंग विभाग को सात, मैकेनिकल को छह, इलेक्ट्रॉनिक्स को सात, इलेक्ट्रिकल को तीन, कंप्यूटर साइंस को आठ असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग व कंप्यूटर साइंस विभाग को दो-दो और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग को एक एसोसिएट प्रोफेसर मिला है। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग को दो और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग को एक प्रोफेसर मिला है। कुलसचिव डा. एचएस भदौरिया ने बताया कि संस्थान को 39 नए शिक्षक मिल गए हैं। इससे संस्थान के शिक्षण कार्य में राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि चयनित 15 शिक्षकों ने ज्वाइनिंग दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें