पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल के सांगुड़ा गांव में महामूला रिकार्ड मूल्यांकन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गांव के 82 वर्षीय बुजुर्ग बुजुर्ग विद्या दत्त शर्मा के मोतीबाग व जल संचय जलाशयों को देख अभिभूत नजर आए। जो सरकारी नौकरी छोड़ वर्षों से युवाओं को नई राह दिखा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को विकास खंड कल्जीखाल के सांगुड़ा गांव में आयोजित महामूला रिकार्ड मूल्यांकन सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बुजुर्ग की पहाड़ को बचाने की पहल युवाओं को उत्साह व ऊर्जा से भी भर रही है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग का मोतीबाग पहाड़ की समृद्घ संस्कृति और जल संरक्षण की दिशा में योगदान अतुलनीय है। सम्मेलन में बुजुर्ग विद्या दत्त शर्मा के मोतीबाग में उत्पादित मूला का मूल्यांकन किया गया। जो 22 किलो 700 किलो का निकला।शर्मा ने कहा कि पहाड़ को पलायन से बचाने के लिए खेती को विशेष रुप से महत्व दिए जाने की आवश्यकता है। चकबंदी आंदोलन के प्रणेता गणेश सिंह गरीब ने कहा कि जब किसान है तभी सभी फलीभूत हैं। कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी दीप्ति सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, त्रिभुवन उनियाल, गणेश वीरान, अनिल नेगी, सुषमा रावत, रोशनी देवी आदि शामिल थे।