फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख की लागत से होगा 17 योजनाओं का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर में विकास कार्यों के लिए विधायक निधि जारी की है। क्षेत्र में 40 लाख की लागत से 17 योजनाओं का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विधान सभा क्षेत्र श्रीनगर के तहत थलीसैण विकास खंड के विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि जारी की। विधायक निधि से ग्राम ग्वीठाल गांव में सड़क निर्माण, डडोली मल्ली में बारातघर, मातोली मल्ली व जंदरिया में पंचायत घर, राप्रावि चमाली का मरम्मत कार्य, राप्रवि मनसारी के छत का निर्माण, रिक्साल में भंडार कक्ष का निर्माण, बालसेम में पंचायत घर का अतिरिक्त निर्माण, ग्राम ग्वारी र्कियूं तो में पेयजल लाइन का मरम्मतीकरण कार्य किया जाएगा। क्षेत्र में पफड़ियाणा में पेयजल योजना का अतिरिक्त कार्य, कफल्ड में पंचायत घर के आंगन का निर्माण, ग्राम नैणी जल्लू में सीसी एवं नाली निर्माण, सुंदर गांव को सड़क निर्माण, कोटा में पेयजल योजना की मरम्मत, रोता जिठवाखिल अनुबस्ती में सीसी मार्ग निर्माण और शाकेश्वर मंदिर के समीप मिलन केंद्र का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें