फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि कर्मचारियों का 20 अक्तूबर से प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। फील्ड कर्मचारियों को पूर्व की भांति वाहन भत्ता दिए जाने सहित चार सूत्री मांगों पर अमल न होने से नाराज लोक निर्माण विभाग के नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों ने 20 अक्तूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र ने कहा कि संगठन से जुड़े प्रदेश भर के कर्मचारी इस दिन प्रमुख अभियंता लोनिवि के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की लंबित मांगों की अनदेखी कर रही है। चार सूत्री मांगों को लेकर चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद के कर्मचारियों ने दस अक्तूबर को मुख्य अभियंता कार्यालय पौड़ी में धरना दिया। इसके बाद भी मांगों पर अमल नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होना पड़ रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह भंडारी ने कहा कि कर्मचारियों को नियमित होते समय शासनादेश के अनुसार वर्कचार्ज में पा रहे वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी है। उन्होंने कहा कि संगठन की सभी चार सूत्री मांगों पर अमल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें