फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी कौशल क्षमताओं को पहचानकर स्वरोजगार का चयन करें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। महिलाएं अपनी कौशल क्षमताओं को देखकर खुद के लिए स्वरोजगार का चयन करें। यह बात क्षेत्र पंचायत प्रमुख पाबौ गेंदा लाल ने पाबौ में नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से कौशल विकास कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन महीने के निशुल्क कटिंग एवं टेलरिंग कार्यक्रम के शुभारंभ पर कही।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने कहा कि कौशल विकास योजनाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कृषि के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्षम बनाकर रोजगार लाना एवं महिलाओं के लिए रोजगार के अवसरों का निर्माण करना है। वर्तमान दौर में हर व्यक्ति को रचनात्मक कार्य करने की जरूरत है। तभी वह समाज मेें अपना स्थान बनाए रख सकता है। विशिष्ठ अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन लाल ने कहा कि बदलते दौर में महिलाएं देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए देश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षिका कुसुमलता पोखरियाल, सुमनलता, वृजमोहन गुसाईं, जयप्रकाश रौथाण, रवीना, बीना, आंचल, सोनी देवी, दीपमाला, प्रीति व मीनाक्षी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें