फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटिकरण में संशोधन कर हों शिक्षकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ की नवनिर्वाचित मंडल कार्यकारिणी की शिक्षा संकुल पौड़ी में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने तबादलों से पहले स्कूलों के कोटिकरण में संशोधन की मांग की। उन्होंने कहा कि इसमें संशोधन के बाद शिक्षकों के तबादले किए जाएं।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, सातवें वेतनमान से उत्पन्न विसंगति को दूर करने, तदर्थ शिक्षकों को दस वर्ष की नियमित सेवा के बाद चयन वेतनमान का लाभ देने, यात्रा अवकाश, स्वत: सत्रांत लाभ, वरिष्ठता निर्धारण सहित कई लंबित मांगों को उठाया। शिक्षकों ने कहा कि स्कूलों के कोटिकरण में तमाम विसंगतियां हैं। शिक्षकों को उनकी दुर्गम की पुरानी सेेवाओं का लाभ देते हुए स्कूलों के कोटिकरण को ठीक किया जाए। बैठक में मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली, शिव सिंह नेगी, बृजेश पंवार, सुमनलता रावत, पंकज ध्यानी, कांता रावत, जयदीप, मनमोहन सिंह चौहान, श्याम सिंह, प्रदीप भंडारी व राकेश रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें