फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी बन रही है सड़क सुरक्षा अभियान में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर सरकार भले ही लाख दावे करे, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आलम यह है कि परिवहन विभाग के पौड़ी संभाग में दर्जनों अधिकारियों और कर्मचारियों के पद सरकार नहीं भर पा रही है। इसके चलते न केवल कार्यालय का काम प्रभावित हो रहा है, बल्कि सड़क सुरक्षा अभियान में बाधा पहुंच रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के पौड़ी संभाग में तीन जिले पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली शामिल हैं, लेकिन इनमें मुख्य अधिकारी और कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। इससे सड़क सुरक्षा अभियान सहित अन्य विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कर्णप्रयाग में एआरटीओ, पीटीओ और पीटीएस के तीन पद स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष यहां तीनों पद खाली चल रहे हैं। रुद्रप्रयाग में एआरटीओ, पीटीओ और पीटीएस के तीन पदों में से एक पीटीओ के भरोसे काम चल रहा है। इस पीटीओ पर कर्णप्रयाग कार्यालय का भी अतिक्ति चार्ज है। वहीं कोटद्वार में एआरटीओ, पीटीओ और पीटीएस के तीन पदों में से सिर्फ एक एआरटीओ के भरोसे काम चल रहा है।
पौड़ी मुख्यालय में एक आरटीओ सहित, दो एआरटीओ, एक पीटीओ और एक पीटीएस का पद स्वीकृत है। इन पांच पदों में से यहां महज दो ही पद एक आरटीओ और एक एआरटीओ प्रशासनिक का पद ही भरा हुआ है। एआरटीओ प्रवर्तन के अलावा यहां पीटीओ और पीटीएस का पद खाली चल रहा है। पूरे संभाग में एक भी एकाउंटेंड नहीं है। जबकि आरआई के पद भी कुछ माह पहले ही भरे गए हैं। पहले यहां आरआई के पद भी खाली चल रहे थे।
विज्ञापन

कोट-
कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी से काम प्रभावित हो रहा है। पूर्व में आयोग ने कुछ पदों पर भर्ती की है। ऐसे में खाली पद भरे जाने की उम्मीद है। पद भरे जाएंगे तो इससे पब्लिक के काम समय पर पूरे होंगे और सड़क सुरक्षा अभियान को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

-दिनेश चंद्र पठोई, आरटीओ, पौड़ी संभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें