फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकनोली गांव में 12 से अधिक बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। ब्लाक कल्जीखाल के सकनोली गांव की अनुसूचित जाति बस्ती के 11 बच्चे डायरिया व बुखार की चपेट में आ गए। इनमें से तीन बच्चे एक ही परिवार हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को बच्चों की जांच की। जांच में डॉक्टर पीलिया की संभावना बता रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अजीत जौहरी के निर्देश पर बुधवार केे सकनोली गांव में मेडिकल टीम पहुंची। डा. जौहरी ने बताया कि टीम ने 11 बच्चों की जांच की और नौ में पीलिया के लक्षण गए। डॉ. जौहरी ने बताया कि सूरज (14), अंजलि (13), अमन (13), शिवेक (10), शिवानी (17), विवेक (12), नितेश (15), मनीषा (18), खुशबू (14), किरन (सात) व रविंद्र (17) शामिल हैं। प्रधान जशोदा देवी ने बताया कि दो बच्चे नितेश व शिवानी ने हाल ही में जिला अस्पताल में इलाज करवाया। ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। सीएमओ डॉ. आरएस राणा का कहना है कि सकनोली गांव में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें