फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी।आचार संहिता में बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर भाजपाइयों को एआरओ पौड़ी ने नोटिस जारी कर दिया। भाजपाई जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कांग्रेस पार्टी व सैम पित्रोदा के खिलाफ प्रर्दशन कर रहे थे। वहीं कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन को आचार संहिता का उलंघन बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपा कार्यकर्ता जिला कार्यालय से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति स्थल पर पहुंचे। यहां भाजपाइयों ने सैम पित्रोदा के सिख दंगों को लेकर दिए गए बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत व जिला महामंत्री नीरज पांथरी ने कहा कि पित्रोदा का बयान बेहद शर्मनाक है। उनके बयान से सिख समाज आहत हुआ है। दूसरी ओर आदर्श आचार संहिता में बिना अनुमति प्रदर्शन करने को निर्वाचन विभाग ने गंभीरता से लिया है। एसडीएम सदर/एआरओ पौड़ी योगेश सिंह ने बताया कि आचार संहिता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति प्रदर्शन किया है। जिसको लेकर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने भाजपा पर आचार संहिता के उलंघन का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले भाजपाइयों में जिला सचिव दलवीर सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मधु खुगशाल, ओम प्रकाश जुगरान, दिगंबर नेगी, शशि रतूड़ी, शैलेंद्र नौटियाल, महावीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें