फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेताओं को किया सम्मानित, अधिवक्ताओं को आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में स्थानीय विधायक ने फिलिंग स्टेशन के कूपन विजेताओं को सम्मानित किया। वहीं अधिवक्ताओं ने विधायक का स्वागत समारोह आयोजित किया। विधायक ने अधिवक्ताओं को सामाजिक सरोकार के पैरोकार बताते हुए मांगों के जल्द समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हाईवे सर्विस फिलिंग स्टेशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक मुकेश कोली ने स्टेशन की ओर से आयोजित कूपन विजेताओं को सम्मानित किया। कूपन प्रतियोगिता में अमित नेगी प्रथम, प्रो. एमसी पुरोहित द्वितीय व सुरजीत सिंह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। राजेश, पुनीत व रावत फर्नीचर ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इस अवसर पर फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक बसंत कुमार सिंह, जगत किशोर बड़थ्वाल, नरेंद्र रावत, शैलेंद्र नौटियाल, राजेंद्र रावत, सुषमा रावत, सरोजनी रावत व बकुल रावत आदि मौजूद रहे। वहीं जिला अधिवक्ता संघ भवन सभागार में विधायक मुकेश कोली का स्वागत समारोह का आयोजित किया गया। समारोह में कोली ने कहा कि वकालत सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्य है। जिले भर से लोग एक उम्मीद के साथ इस बुद्धिजीवी वर्ग के पास आते हैं और उनके काम होते हैं। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए योजनाएं संचालित कर रही है ताकि सभी का विकास हो। संघ के अध्यक्ष आशीष जदली ने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, बैठक कक्ष, फर्नीचर की मांग विधायक के सामने रखी। इस पर विधायक कोली ने जल्द ठोस समाधान का भरोसा दिया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष डीएन शाह, कोषाध्यक्ष मुकेश बिष्ट, सह-सचिव गजेंद्र सिंह, पूरण सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, पीबी पंत, गणेश नैथानी, दिगपाल सिंह, डीएस रावत, एपी उनियाल, एमएन कपरवाण, मनीष रौथाण, प्रदीप भट्ट व राकेश सामवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें