फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर व देवप्रयाग ब्लाक के पांच मोटर मार्गों के डामरीकरण को मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग के पांच मोटर मार्गों का डामरीकरण का कार्य अब अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग नेे निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन

देवप्रयाग ब्लाक के हिंडोलाखाल-देवप्रयाग, पौड़ीखाल-रोड़धार, हिसरियाखाल-जामणीखाल व बागवान-जामणी खाल के साथ ही कीर्तिनगर ब्लाक के कीर्तिनगर-सौराखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए विभाग ने निविदा जारी कर दी है। इन मोटर मार्गाें के डामरीकरण पर करीब 11 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता बीएस नेगी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कार्य की निविदा भी जारी कर दी गई है। अगर समय पर सभी कार्रवाई पूरी हुई तो अप्रैल तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि कीर्तिनगर-सौराखाल करीब 43 किमी मोटर मार्ग की स्थिति सबसे अधिक खराब थी। मार्ग के कई स्थानों पर गड्डे होने से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण डामरीकरण व सुधारी करण की मांग कर रहे थे। अब जल्द ही लोगों को समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें