फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के शहीद सैनिकों के सम्मान रहा बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग/श्रीनगर। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में तीर्थनगरी देवप्रयाग के सभी बाजार बंद रहे। राजमार्ग स्थित प्रमुख यात्री पड़ाव तीनधारा भी पूरी तरह बंद रहा।
विज्ञापन

तीर्थनगरी देवप्रयाग में बस स्टेशन, शांतिबाजार, संगम बाजार ,रघुनाथ बाजार, मुख्य बाजार सहित पौड़ी जिला स्थित बाह बाजार पूरी तरह बंद रहे। व्यापार सभा ने नगर के मुख्य मार्गों पर आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली। इसके बाद संगम स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद गोयल, पूर्व सभासद विकास ध्यानी, कप्तान सिंह, उत्तम सिंह, त्रिवेंद्र सिंह, माधव पंचपुरी, विनोद बडोला, मुकेश भट्ट, अरविंद ंसिह, दिवाकर ठाकुर, संजय भट्ट, सुशील अलखनिया, त्रिलोक आदि मौजूद रहे। यहां आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जानी चाहिए, वहीं भरपूर पट्टी की जनता ने राजमार्ग पर शहीदों के याद में श्रद्धांजलि रैली निकाली। तीनधारा में स्थानीय निवासियों व व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। श्रीनगर में अवकाश प्राप्त कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें