फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव ने जीती मिनी मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। विकासखंड कल्जीखाल के कांसखेत में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मिनी मैराथन, कबड्डी प्रतियोगिता के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को विकास खंड कल्जीखाल के कांसखेत में युवा संगठन समिति घंडियाल की ओर से शहीद मनीष पटवाल शौर्य चक्र विजेता की स्मृति में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत आईजी एसएस कोठियाल ने किया। विशिष्ट अतिथि जिला संघ प्रचारक गोविंद सिंह राठौर व एडीएम रामजी शरण शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। महोत्सव में क्षेत्र के युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मिनी मैराथन दौड़ में पौड़ी का गौरव सिंह रावत प्रथम, रैदुल का लक्की पवांर द्वितीय व कुट्टी गांव का नितिन गुसांई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबडडी प्रतियोगिता में घंडियाल की टीम विजेता तथा डांगी की टीम उप विजेता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगमोहन सिंह पटवाल, संचालन जगमोहन डांगी व गणेश खुगशाल गणि ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय मोहन नेगी, सेवानिवृत कमांडेंट बीएस कोठियाल, पूर्व सैनिक व दिव्यांग युद्धबंदी भगवान सिंह पवांर, सीता राम जुयाल, गोविंद सिंह राठौर, दिवाकर नैथानी, माहेश्वरी देवी, गीता देवी, रुचि, साक्षी, पूजा देवी, सोनम रावत, केशर सिंह असवाल, गायत्री पटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें