पौड़ी। मंत्रियों की फौज वाले पौड़ी जिले में तीन मंत्री वित्तीय वर्ष 2017-18 एवं चालू वित्तीय वर्ष में 25 फीसदी धनराशि भी खर्च नहीं कर पा रहे थे। अमर उजाला में शुक्रवार 29 जून को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद श्रीनगर विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने विधायक निधि से थलीसैंण, पैठाणी, खिर्सू व पाबौं मंडल के लिए एक करोड़ 76 लाख जारी किए हैं।
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि श्रीनगर विधान सभा के अंतर्गत थलीसैंण, पाबौ, खिर्सू के लिए विधायक निधि जारी की गई है। थलीसैंण मंडल में विधायक निधि से 40 लाख, मैठाणी मंडल के लिए 49.50 लाख, खिर्सू मंडल के लिए 33.75 लाख, पाबौ मंडल के लिए 42.50 लाख, बीरोखाल के लिए 10.50 लाख कुल 176 लाख 25 हजार रुपये जारी किए गए हैं। मंत्री रावत ने कहा कि इससे पूर्व श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यों के लिए विधायक निधि से 50 लाख रुपये जारी किए गए।