पौड़ी (ब्यूरो)। पौड़ी जिले के थलीसैंण व पैठाणी में 15 मार्च से थाने कार्य शुरू कर देंगे। पटवारियों के बजाय यहां अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी पुलिस अपने कंधों पर ले लेगी। दोनों थानों का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे।
एसएसपी जेआर जोशी ने बताया कि थलीसैंण व पैठाणी में थाना स्थापना की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 15 मार्च को डा. रावत इन थानों का उद्घाटन करेंगे। थानों के उद्घाटन के बाद इस क्षेत्र की अपराध नियंत्रण की व्यवस्था पुलिस के सुपुर्द होगी। शीघ्र ही थानों में पुलिस कर्मी भी नियुक्त किए जाएंगे।