पौड़ी। स्व. अनूप भारती मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंडारा के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने संस्कृति के कई रंग बिखरे। इस मौके पर क्षेत्र के महिला मंगल दलों ने भी लोक गायन व गीत की प्रस्तुतियां दीं।
स्व. अनूप भारती मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंडारा का शुभारंभ छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस मौके पर बच्चों ने पलायन जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। बतौर मुख्य अतिथि नव ज्योति समृद्धि समिति के अध्यक्ष रवि गुसाईं ने कहा कि हमारा प्रयास है कि गांव में रह रही महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर जुटाए जाएं और बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जाए। विद्यालय के संस्थापक कुलदीप गुसाईं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ स्कूल का मकसद बताया। वार्षिकोत्सव में कमेडा, डुंगरी, गाडकामहरगांव, पालसैंण, भीमली, रैदुल, कंडारा, पैडुल व रछूली की महिला मंगल दलों ने भी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में लोनिवि की एई चेतना पुरोहित, सभासद नीलम रावत, जीआईसी परसुंडाखाल के प्रधानाचार्य विमल नेगी, जीआईसी कंडारा के प्रधानाचार्य मनोज ममगाईं, मदनमोहन नौडियाल, मंजू गुसाईं, ब्यूला, प्रमोद खंडूड़ी व अंकित मुडेपी आदि मौजूद रहे।
इधर, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घुडदौड़ी के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख पौड़ी संतोषी रावत ने किया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख हरदयाल पटवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक केएस रावत, बीईओ जेपी काला, बीआरसी समन्वयक विजेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुशला गुसाईं ने बताया कि जिला स्तर पर मनीषा व राज्य स्तर पर गौतम ने खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सपनों की उड़ान के तहत निबंध स्पर्धा में मनीषा ने पहला पुरस्कार जीता। विजेताओं को सम्मानित किया गया।