फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती से पहले युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल राइफल की भर्ती अप्रैल में आयोजित की जानी है। भर्ती में अधिक से अधिक युवाओं को चयन हो, इसके लिए जिला सैनिक कल्याण विभाग ने पौड़ी, कोटद्वार व श्रीनगर में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शुरू किए हैं। पौड़ी के मैसमोर इंटर कालेज में जिलाधिकारी सुशील कुमार ने फीता काटकर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

भारतीय सेना में अधिक से अधिक युवा भर्ती हों, इसे लेकर जिला सैनिक कल्याण विभाग तैयारियों में जुट गया है। सोमवार केे मैसमोर इंटर कालेज में प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी सुुशील कुमार ने कहा कि शिविर युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं और ये लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह (अप्रा) ने बताया कि युवाओं को दौड़, चिनअप अभ्यास, पुशअप, आदि प्रशिक्षण दिए जाएंगे ताकि वे भर्ती के सभी गुर सीख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें