फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मोबाइल और बाइक न दें अभिभावक- पुष्पक ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। डीआईजी गढ़वाल रेंज पुष्पक ज्योति ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी और उनसे सुझाव भी लिए। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों को बाइक और मोबाइल न देने की सलाह दी। साथ ही विशेष रूप से महिलाओं से हेलमेट पहनने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने डीआईजी पुष्पक ज्योति को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। थाने की कार्रवाई पूरी होने तक वहां मौजूद रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में स्टॉफ बढ़ाने की मांग की। पौड़ी के लोअर बाजार में सुबह और शाम स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस जवान तैनात करने की बात कही गई। नगर क्षेत्र के कुछ युवकों के नशे की गिरफ्त में फंसने और तेजी से दोपहिया वाहन चलाने की बात सामने आई। इसके अलावा व्यापारियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे और पेट्रोल पंपों में मजबूत तिजोरी लगाने की बात कही। बाइक और कार की सुरक्षा के लिए जीपीएस सिस्टम लगवाएं। इसके बाद डीआईजी ने सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर एसएसपी जगतराम जोशी, एएसपी डा हरीश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें