फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए और सौ वर्ष पूरे कर चुके मतदाताओं को डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन कर मतदाता जागरूकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डीएम ने नए और वृद्घ मतदाओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

राजकीय प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सुशील कुमार ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर डीएम ने वहां मौजूद लोगों को मजबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डीएम द्वारा एक जनवरी 2000 को पैदा हुए मतदाता संकल्प सिंह एवं गौरव रावत को स्मृति चिन्ह तथा 18 वर्ष की आयु के नए मतदाताओं को उनके मतदाता पहचान पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सौ वर्ष पूरे करने वाले वृद्ध मतदाता मो. हाफिज एवं दिव्यांग मतदाता संपत सिंह एवं राजेंद्र सिंह को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्राप्त करने वाली पौड़ी की सुरभि नेगी को भी सम्मानित किया गया। पर्वतीय रंगमंच के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान के लिए जागरुक किया गया। वहीं स्कूली बच्चों ने एजेंसी चौक से नगर क्षेत्र में जन जागरुकता रैली निकाली।
विज्ञापन

इस मौके पर नोडल अधिकारी स्वीप सुनील कुमार, भगवान सिंह टम्टा, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, सीडीओ रवनीत चीमा, एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम सदर केएस नेगी, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें