फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्मीकि संघ के प्रवीन अध्यक्ष व रवि बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रवीन कुमार व महासचिव रवि राजवंशी को चुना गया। इस मौके पर पांच अक्टूबर को वाल्मीकि प्रकटोत्सव समारोह को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन में संघ के जिला संरक्षक पद पर मुरारी लाल, जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार, महामंत्री रवि राजवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष होरी लाल डुगल्चे, उपाध्यक्ष वीरेंद्र डिगिया, सह सचिव रवि, अंकित घाघट व मदन गौडियाल, संगठन मंत्री विकास गौड़ व राजू, प्रचार मंत्री अशोक वेद, रमेश घाघट, अनिल सूद व सुरेश, प्रचार सचिव विनोद कुमार, संगठन सचिव बलवीर सिंह गौडियाल, कोषाध्यक्ष गौतम डुगल्चे व कानूनी सलाहकार प्रदीप भट्ट चुने गए। चुनाव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनारसी दास गौड़ की देखरेख में संपन्न हुए। कार्यकारिणी गठन के बाद पांच अक्टूबर को आयोजित होने वाले भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें