फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मस्जिद परिसर में 105 ने किया रक्तदान

Wed, 26 Aug 2026 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। बेस अस्पताल श्रीकोट के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए मुस्लिम समाज की ओर से ईद मिलाद उन नबी और रक्षाबंधन के अवसर पर मस्जिद परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 105 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया जबकि रक्तदान के लिए पहुंचे करीब 20 लोग स्टोरेज की समस्या के कारण रक्तदान नहीं कर सके।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही मस्जिद परिसर में रक्तदान करने वालों की लंबी कतार लगी रही। बेस अस्पताल श्रीकोट के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सतीश के नेतृत्व में उनकी टीम सुबह से शाम तक रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त संग्रह कार्य में जुटी रही। रक्त संग्रह की निर्धारित क्षमता पूरी होने के कारण करीब 20 रक्तदाता खून दान नहीं कर सके। इस अवसर पर परवेज अहमद, जामीन अंसारी, नजमुल राव, जावेद हैदर, जावेद अहमद, वकील अहमद, अकील, मुकीम, गुलफाम, लक्की, शाकिर, फरमान, पप्पू, शाह आलम, इरशाद और शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें