श्रीनगर। एएचपीसीएल (अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी)/जीवीके से हटाए गए कर्मचारियों ने परियोजना प्रभावित संघर्ष समिति का गठन कर लिया है। इसमें मंजूला नेगी को अध्यक्ष और महेश जोशी को महासचिव बनाया गया है।
एएचपीसीएल ने काम न होने पर विगत 9 मई को अपने 90 कर्मचारियों को सेवामुक्त कर दिया है। इससे वह आक्रोशित हैं। बुधवार को उन्होंने बैठक कर संघर्ष समिति का गठन किया। ताकि आंदोलन को धार दी जा सके। समिति में प्रमोद पंवार व जतन सिंह रावत संरक्षक, मंजूला नेगी अध्यक्ष, माधवानंद बहुगुणा उपाध्यक्ष, महेश जोशी महासचिव, प्रदीप भट्ट सहसचिव, सुनील रतूड़ी कोषाध्यक्ष, अमित रतूड़ी सहकोषाध्यक्ष, प्रकाश रतूड़ी संगठन मंत्री, मोहित गैरोला सह संगठन मंत्री, मनोज जोशी प्रवक्ता और दीपक भट्ट मीडिया प्रभारी बनाए गए।