फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए अपनी क्षमताओं और मन की शक्ति को पहचाने: प्रो. नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जीजीआईसी श्रीनगर में आयोजित गाइडेंस एवं काउसिलिंग गोष्ठी में छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए गए। इस मौके पर गढ़वाल विवि के गणित विभागाध्यक्ष प्रो. डीएस नेगी ने कहा कि सफलता हासिल करने के लिए अपनी क्षमताओं और मन की शक्ति को पहचानना जरूरी है। इसके लिए परिस्थितियां भी आप के अनुकूल होनी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित गोष्ठी में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. डीएस नेगी ने छात्राओं से कहा कि स्वयं अपनी इच्छा व रुचि के अनुसार अध्ययन करें। स्वयं के मूल्यांकन के लिए अपने आप स्वयं से प्रश्न पूछें और अपने को व्यक्त करना सीखे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। साथ ही उन्होंने छात्राओं से अंकों व प्रतिशत के पीछे न भागने की अपील की। कहा कि पूर्ण सामर्थ्य व परिश्रम के साथ मेहनत करने से खुद ही अच्छा प्रतिशत आ जाएगा। उइस मौके पर छात्रा वैशाली, अंबिका व शिवानी की ओर से विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। गोष्ठी में प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार, कार्यक्र प्रभारी मीना गैरोला व मौजूद अध्यापिकों व छात्राओं की ओर से मार्ग दर्शक प्रो. नेगी का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें