फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्यानिकी एवं वानिकी विवि में हुए प्रवेश प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई हैं। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन व ऑफलाइन 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा पांच केंद्रों में 30 जून को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार पौड़ी गढ़वाल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं औद्यानिकी, वानिकी, कृषि एवं फूड टेक्नोलॉजी में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए बिना विलंब शुल्क के 25 मई और विलंब शुल्क के साथ 31 मई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विवि के कुलसचिव डा. एसपी सती ने बताया कि विवि में औद्यानिकी एवं वानिकी के चार-चार, कृषि के तीन व फूड टेक्नोलॉजी के एक विषय में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन व आफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा पांच केंद्रों में 30 जून को होगी। जिनमें विवि परिसर भरसार, देहरादून, हल्द्वानी, विवि के रानीचौरी परिसर व श्रीनगर गढ़वाल शामिल हैं। डा. सती ने बताया कि पूर्णतया आवासीय स्वरूप के साथ विवि शिक्षा के उच्च मानदंडों पर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें