पौड़ी। डीएवी इंटर कालेज परिसर में अब प्री-प्राइमरी से कक्षा पांचवीं तक की शिक्षा रोचक व ई-लर्निंग के माध्यम से मिलेगी। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। कक्षाओं का संचालन विद्यालय प्रबंधन ने निजी संस्था को सौंप दिया है, जो शिक्षा सत्र 2019-20 से ही कक्षाओं का संचालन शुरू कर लेगी।
पौड़ी स्थित डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुमंत सिंह नेेगी ने बताया कि डीएवी इंटर कालेज परिसर में प्री-प्राइमरी से कक्षा पांचवीं तक की शिक्षा रोचक व ई-लर्निंग के माध्यम से मिलेगी। इसका संचालन इसी शिक्षा सत्र से शुरू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले इस स्कूल में प्रशिक्षित अध्यापकों की नियुक्त की जाएगी। विद्यालय प्रबंधक क्रांति किशोर नेगी ने बताया कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए नृत्य, संगीत, योगा व अन्य विषयों को भी रखा गया है।