फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिश ने जीती क्विज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में उरेडा विभाग व जीटी पावर सिस्टम की ओर से जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विजेता राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित डीएवी इंटर कालेज परिसर में ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अक्षय (सौर) ऊर्जा संसार में ऊर्जा के संचार का सबसे बड़ा माध्यम है। सूर्य की ऊर्जा पर पूरे संसार का जीवन चक्र निर्भर करता है। कार्यक्रम के जिला समन्वयक राकेश रतूड़ी ने बताया कि ऊर्जा दक्षता कार्यक्रम के तहत अगली क्विज प्रतियोगिता जनपद चमोली में होगी। उन्होंने बताया प्रतियोगिता के विजेता राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतूधार की कशिश पोखरियाल प्रथम, जीआईसी ओजली का अभय रावत द्वितीय और जीआईसी सीकू की पूनम तृतीय रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जीआईसी ओजली आरएम ममगाईं, सुमंत नेगी, सुनीता पुरोहित व कुसुमलता ममगाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें