फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना की मांग को ग्रामीणों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। रामकुंड कादेखाल पेयजल प्रयास विकास समिति ने क्षेत्र में पेयजल योजना निर्माण की मांग को लेकर रामलीला मैदान सबदरखाल में धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी है। इसके निस्तारण के लिए सर्वे हुआ, लेकिन अब तक पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

धरने पर बैठे समिति के सचिव भरत सिंह कोटियाल ने कहा कि क्षेत्र के 63 गांव पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने योजना के निर्माण की घोषणा की थी। इसके अलावा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी ज्ञापन भेजा गया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली से मिलकर उनसे भी पेयजल योजना निर्माण की मांग की लेकिन मांग पर कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा यदि क्षेत्र में पेयजल योजना के निर्माण की मांग पर अमल न हुआ तो ग्रामीण आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। धरना देने वालों में लक्ष्मण सिंह बुटोला, स्वरूप सिंह नेगी, सुंदर सिंह नेगी, जोत सिंह, म्यूंबर सिंह, जैना सिंह, गोविंद सिंह चौहान और शिशुपाल सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें