पौड़ी। राज्य में चकबंदी मैनुअल तैयार करने की मांग को लेकर मुख्यालय में चकबंदी नेता गणेश गरीब की अगुवाई में सांकेतिक अनशन के बाद सीएम को ज्ञापन भेजा गया।
गरीब क्रांति अभियान के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा के समक्ष चकबंदी नेता गणेश गरीब की अगुवाई में सांकेतिक अनशन किया गया। इस दौरान डीएम के माध्यम से सीएम को प्रेषित ज्ञापन में मांग की गई कि चकबंदी को लेकर सर्वमान्य नियमावली तैयार की जाए, पारित एक्ट की विसंगतियां दूर की जाएं, मैनुअल लागू करने से पूर्व चकबंदी विशेषज्ञों की बैठक हो व मैनुअल में जनता के सुझाव को महत्व दिया जाए। सांकेतिक अनशन में विद्या दत्त शर्मा, कांग्रेस के प्रचार प्रमुख धीरेंद्र प्रताप, समीर रतूड़ी, तामेश्वर आर्य, हर दयाल पटवाल, वीर प्रताप सिंह, भाष्कर बहुगुणा, कामेश्वर राणा, नूतन पंत, नीलम रावत व देवानंद नौटियाल आदि मौजूद रहे।