फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सामग्री के 10 सैंपल हुए फेल, 4 पर केस दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से जांच के लिए भेजे गए 10 सैंपल फेल हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल फेल होने पर चार दुकानदारों के खिलाफ वाद दायर कर दिया है। पांच मामले वाद दायर किए जाने की स्वीकृति के लिए आयुक्त को भेजे गए हैं, जबकि एक फेल सैंपल विभाग को अभी मिला है।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुख्यालय पौड़ी में खाद्य सामग्री के आठ सैंपल लिए गए। चेकिंग अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों में गंदगी पाए जाने पर पांच व्यापारियों को नोटिस भी जारी किए गए, जबकि विभाग के अधिकारी कोटद्वार में खाद्य सामग्री के चार सैंपल ले चुके हैं। अभियान के दौरान होटल/रेस्टोरेंट और मिष्ठान विक्रेताओं को दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान इन दुकानों से मिठाई, मावा, सूजी के नमूने भी संग्रहित किए गए। इससे पहले की गई विभागीय कार्रवाई में 10 खाद्य सामग्री के सैंपल फेल पाए गए हैं। जिला अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत ने बताया कि जिले में दीपावली पर्व को देखते हुए विभिन्न खाद्य सामग्री के 12 सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के को भेजे गए विभिन्न सैंपलों में से 10 की रिपोर्ट फेल आई है। सैंपल फेल पाए जाने को लेकर विभाग ने चार दुकानदारों के खिलाफ वाद दायर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें