प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत छह नवंबर को राजकीय महाविद्यालय पाबौ के भूमि-पूजन/शिलान्यास में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वर्ष 2018 में स्थापित इस महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला और वाणिज्य संकाय का संचालन होता है। महाविद्यालय की कक्षाएं जीआईसी पाबौ के पुराने भवन में संचालित हो रही हैं। प्राचार्य प्रो. राजेश उभान ने यह जानकारी दी।