फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 पेटी अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। थलीसैंण पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान एक वाहन से 10 पेटी अवैध शराब बरामद की है। अवैध शराब की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैजरों से करीब पांच किमी आगे स्यूंसी के समीप पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थलीसैंण पुलिस ने बैजरों से बीरोंखाल की ओर जा रहे एक छोटे वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष थलीसैंण संतोष पैथवाल ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के आरोप में वाहन चालक देवेंद्र सिंह रावत को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें