फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने वाले स्टुडेंट्स के लिए एक और मौका

Wed, 29 May 2013 04:44 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं या 12वीं में फेल हुए छात्रों के पास साल बचाने का एक और मौका है। ऐसे छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने स्ट्रीम 2 एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


इसमें किसी भी बोर्ड का दसवीं या बारहवीं का फेल छात्र दाखिला ले सकता है।

एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप रावत ने बताया कि महज 280 रुपये रजिस्ट्रेशन सहित तकरीबन 1500 रुपये खर्च कर छात्र अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे छात्रों की परीक्षा अक्तूबर या नवंबर माह में होगी और परिणाम दिसंबर तक जारी कर दिया जाता है।

पास होने के बाद छात्र किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं, क्योंकि एनआईओएस बोर्ड सभी परीक्षाओं के लिए मान्य है।

बोर्ड में प्रैक्टिकल वाले सब्जेक्ट के लिए 220 और केवल थ्योरी सब्जेक्ट के लिए 150 रुपये शुल्क तय किया गया है।

दो विषयों में टीओसी की सुविधा
ओपन बोर्ड की ओर से फेल छात्रों को दो विषयों में ट्रांसफर ऑफ सब्जेक्ट (टीओसी) की सुविधा भी दी जा रही है।

मसलन, अगर किसी 12वीं में फेल छात्र ने दो विषयों में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं तो 100 रुपये प्रति विषय खर्च पर अंक ओपन बोर्ड में ट्रांसफर हो जाएंगे।

फिर छात्र को पांच के बजाए केवल तीन विषयों में ही ओपन बोर्ड परीक्षा देनी होगी।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 20 जुलाई 2013
इस वेबसाइट पर करें आवेदन : www.nios.ac.in
ओपन बोर्ड को टोल फ्री नंबर : 18001809393

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें