फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड रोडवेज की बसों में सफर 10 फीसदी महंगा

Sun, 12 May 2013 01:16 AM IST
देहरादून/ब्यरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी वाहनों के बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी अपनी बसों के किराये में दस फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। इसकी मुख्य वजह डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे को बताया गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों से चल रही किराया बढ़ाने की कवायद शनिवार को पूरी हो गई। विभागीय मंत्री से अनुमोदन के बाद इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया।

घाटा झेल रहे परिवहन निगम को किराया बढ़ने से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले फरवरी 2012 में रोडवेज बसों का किराया बढ़ाया गया था। इस समय रोडवेज के पास 1143 अपनी और 50 अनुबंधित बसों का बेड़ा है।

यह वृद्धि राज्य में चलने वाली की बसों के साथ यूपी, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम बसों पर भी तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यूपी व अन्य पड़ोसी राज्य कई बार किराया बढ़ा चुके हैं। किराये में बढ़ोतरी से निगम को रोजाना पांच से छह लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। इससे निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। -सुरेंद्र राकेश, परिवहन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें