कांग्रेस के बागियों के देहरादून में ऑफिशियल आवास पर नोटिस चस्पा करने के बाद उनके पुश्तैनी घरों पर भी नोटिस चस्पा किए गए हैं।
हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, रुद्रप्रयाग जिलों के जिलाधिकारियों ने ये नोटिस रिसीव कराए। जानकार लोगों की माने तो यह इसलिए किया गया है कि सदन स्थगित है, इसलिए यह मान लिया जाता है कि विधायक अपने क्षेत्रों में चले गए हैं,
इसलिए सूचना वहां तक भेजना जरूरी होता है। क्योंकि केवल देहरादून में सरकार से मिले आवासों पर नोटिस चस्पा करना पर्याप्त नहीं होता।