पुलिस मुख्यालय ने उत्तराखंड में नौ पुलिस उपाधिक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। दून जिले में विकासनगर के पुलिस उपाधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह का तबादला हरिद्वार हो गया है। हरिद्वार से चंद्र मोहन सिंह को देहरादून भेजा गया है।
40वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक रविन्द्र सिंह को ऊधमसिंह नगर, 46 वीं वाहिनी पीएसी के सहायक सेनानायक बिमल कुमार आचार्य को चंपावत, रामनगर आईआरबी प्रथम के सहायक सेनानायक वीरेन्द्र प्रसाद डबराल को उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा में तैनात किया गया है।
जीआरपी हल्द्वानी में सीओ उत्तम सिंह नेगी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तैनात सीओ गणेश लाल को उत्तरकाशी, बागेश्वर में तैनात सीओ धनीराम को चमोली, उधम सिंह नगर पीएसी में सहायक सेनानायक ज्ञान सिंह को पिथौरागढ़ भेजे गए हैं।