फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चिड़ियाघर मार्ग एक वर्ष में ही हुआ खस्ताहाल

Sun, 13 Jul 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लंबे समय बदहाल चिड़ियाघर मार्ग को ठीक हुए एक वर्ष ही हुआ है कि यहां फिर से गड्ढे नजर आने लगे हैं। सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन

बीते चार साल से चिड़ियाघर सड़क बेहद खराब स्थिति में थी। लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने अधिकारियों से पत्राचार किया जिसके बाद लोनिवि को शहर की 63 आंतरिक मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए 19.56 करोड़ का बजट मिला। वर्ष 2024 अप्रैल में प्रथम चरण में चिड़ियाघर मार्ग पर हॉट मिक्स (डामरीकरण) का काम किया गया लेकिन यहां फिर से गड्ढे दिखाई देने लगे हैं। इन गड्ढों में कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट कहना है इस सड़क से जिला पंचायत कार्यालय, रैमजे अस्पताल व चिड़ियाघर के लिए रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क खराब होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जल्द ही मार्ग के गड्ढे भरने की मांग की। लोनिवि के एई तुला राम टम्टा ने बताया कि निविदा की शर्तों में हुए अनुबंध के तहत ठेकेदार से गड्ढे ठीक करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें