फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रामनगर में सिंचाई नहर में डूबने से युवक की मौत

Wed, 12 Aug 2026 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। सिंचाई नहर में डूबने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। दो दिन पूर्व भी हाथीडगर नहर में डूबने से एक युवक की मौत हुई थी
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर माड़िया निवासी सोनू कुमार (32) पुत्र सुरेश कुमार मजदूरी करता था। सोमवार रात को वह हाथीडगर सिंचाई नहर के पास था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सोनू को यहां किसी ने कच्ची शराब पिलाई। इसके बाद उसकी नहर में डूबने से मौत हो गई। । कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें