फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रविवार की देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, हादसे में तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। मामले में मृतक युवक के परिजनों ने रामनगर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। दूसरी ओर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन




सावल्दे स्थित टस्कर ट्रेल रिजॉर्ट में काम करने वाले ग्राम भलौन पाटकोट निवासी 21 वर्षीय सोहन पाठक पुत्र सुरेश पाठक, मिंटू और योगेश के साथ बाइक से रविवार रात सावल्दे स्थित अपने कमरे रिजॉर्ट में खाना ले जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि सोहन का उपचार होने के बाद डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य ठीक होने की बात कह कर उसे घर ले जाने को कहा था। घर जाने के बाद सोहन की हालत अचानक खराब हो गई। उसे परिजन दोबारा उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने सोहन के उपचार में लापरवाही की जिस कारण उसकी मौत हुई। उन्होंने इस मामले में दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

दूसरी ओर, अस्पताल के प्रबंधक डाॅ. प्रतीक सिंह ने बताया कि जिस घायल व्यक्ति की मौत हुई है वह रविवार रात को जब अस्पताल आया था तब वह नशे में था। उसके साथ आए लोग लिखकर दे गए थे कि वह कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करना चाहते है। तब वह घायल व्यक्ति को लेकर चले गए थे। फिर रात में जब दोबारा अस्पताल लेकर आए थे, तब उसकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें