फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK NEWS: नाले में बोलेरो बही...युवक की मौत, गुरुणी नाले के तेज बहाव से दो लोग किसी तरह बचकर निकले

Wed, 17 Sep 2025 10:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

गुरुणी नाले के तेज बहाव में सोमवार रात एक बोलेरो कार बह गई। वाहन में पास ही के गांव पतलिया निवासी तीन लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरुणी नाले में बही बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटाबाग के उफनाए गुरुणी नाले के तेज बहाव में सोमवार रात एक बोलेरो कार बह गई। वाहन में पास ही के गांव पतलिया निवासी तीन लोग सवार थे। दो लोगों ने किसी तरह बोलेरो से निकलकर जान बचाई मगर एक युवक वाहन से नहीं निकल सका। मंगलवार सुबह युवक का शव घटनास्थल से 12 किलोमीटर दूर मिला। घटना से इलाके में शोक की लहर है।

कोटाबाग के पतलिया निवासी दीपू कन्याल, अनिल बिष्ट और दीपक रस्तोगी सोमवार रात बोलेरो बोलेरो वाहन से कोटाबाग लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे चालक दीपक ने उफनाए गुरुणी नाले में बोलेरो डाल दी। पानी के तेज बहाव में बोलेरो बहने लगी। वाहन बहने के बाद दीपू कन्याल कुछ दूरी पर छिटककर नाले से निकल गया। अनिल भी छह किमी दूर नाले से बाहर निकला। दोनों ने किसी तरह सूचना ग्रामीणों को दी और रात में ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। दीपू और अनिल ने बताया कि दीपक का कुछ पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की मगर अंधेरा होने की वजह से दीपक का कुछ पता नहीं लगा।

मंगलवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दीपक रस्तोगी (31) की तलाश की। सुबह 11 बजे के करीब दीपक का शव नाले से करीब 12 किमी और दूर कमोला हेड में नाले से बरामद हुआ। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेयर गजराज पहुंचे शव मिलने वाले स्थान पर

विज्ञापन

सुबह घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, एसडीएम परितोष वर्मा, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, ग्राम प्रधान दीप चंद्र तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उस स्थान पर पहुंचे, जहां दीपक का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें