फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैंची धाम में संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव; जांच शुरू

Sat, 18 Oct 2025 12:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात दो बजे एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कैंची धाम मेला आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंची धाम स्थित किरौला रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात दो बजे एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की घटना मिलते ही भवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात बेतालघाट निवासी आनंद सिंह (39) की गोली लगने से मौत होने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। साथ ही फॉरोसिंक टीम को बुलाया गया है। आसिफ ने बताया कि जिस बंदूक से गोली चली है वह लाइसेंसी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें