फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: कांग्रेस की एक ऐसी महिला जिसने सीएम धामी का इस कपड़े में किया विरोध

Sat, 20 Sep 2025 12:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी के विरोध में पहुंचे यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा सहित छह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विरोध करने की कोशिश के दौरान कार्यकर्ताओं ने धामी गो बैक के नारे लगाए और काला कपड़ा लहराया।
विज्ञापन
काठगोदाम थाने के सामने सीएम धामी का विरोध करने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा को हिरासत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के गौलापार स्टेडियम के कार्यक्रम के बाद सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने की कोशिश में पुलिस ने यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्य सहित छह कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें हल्द्वानी ले जाकर छोड़ा गया। इसके पहले काठगोदाम थाने के पास इन्हें रोका गया तो कांग्रेसियों ने धामी गो बैक...के नारे लगाए और काला कपड़ा लहराया।

पिथौरागढ़ की मासूम लाडली की हत्या के आरोपी के दोष मुक्त होने पर सरकार को घेरने की मंशा से राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्या के साथ ही युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू व अन्य कांग्रेसी प्रदर्शन करने निकले। वह कार से काठगोदाम थाने के पास पहुंचे तो पुलिस ने उनके वाहन को रोक लिया। यहां पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हुई।

विज्ञापन


मीमांशा ने कहा कि हत्याकांड में सरकार के स्तर पर कमजोर पैरवी हुई। इसके अलावा कानून व्यवस्था खराब है। नशे के बढ़ते कारोबार, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार फेल है। मुख्यमंत्री को वापस जाना चाहिए। इस पर पुलिस ने मीमांशा आर्या, हेमंत साहू, गीता बहुगुणा, रितिक आर्या, विवेक मिश्रा, नितिन आर्या पकड़ा और वापस हल्द्वानी ले जाकर छोड़ा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें