रामनगर। विधानसभा सत्र के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को लखनपुर चुंगी पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका।
लोहनी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहाड़ी राज्य के मंत्री हैं और ऐसे में उनके द्वारा इस प्रकार की बयानबाजी करना प्रदेश के लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इसे सहन नहीं करेगी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस के युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार, सभासद सलमान सलमानी, सभासद सचिन कुमार, अब्दुल रहमान, सभासद सचिन कुमार, चेतन पंत, प्रशांत मनराल, प्रवीण मनराल, सोनी तिवारी, हर्षित उप्रेती, आसिफ आदि थे। संवाद